HomeUttarakhandAlmoraभाजपा सरकार ने हर मामले में देवभूमि को किया कलंकित: करन

भाजपा सरकार ने हर मामले में देवभूमि को किया कलंकित: करन

ADVERTISEMENTS

👉 अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया यह आरोप
👉 पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर लगाई रोक
👉 प्रदेश कार्यकारिणी की सूची संस्तुति के लिए हाईकमान को भेजी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने हर मामले में कलंकित करने का काम किया है। जब से प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है, तब से लगातार प्रदेश को गर्त में धकेलने के काम हो रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कही है। आज अल्मोड़ा पहुंचे माहरा यहां होटल शिखर में पत्रकारों से मुखातिब हुए।

प्रेसवार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेष के चलते पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजनाओं के कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाए हुए है। उन्होंने अल्मोड़ा जनपद का ही उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने अल्मोड़ा में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्रूट प्रोसेसिंग सेंटर, हार्ट केयर सेंटर, मुंशी हरिप्रसाद टम्टा पारंपरिक शोध उन्नयन संस्थान स्वीकृत किए, उनके निर्माण का कार्य शुरू भी कराया, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। मगर भाजपा सरकार ने इन बड़ी योजनाओं को हासिये में डाल दिया है।श्री माहरा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा की केंद्र में सरकार रहते मणिपुर जल रहा है। उत्तराखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के सारे सबूत नष्ट कर दिए गए और बार—बार मांग के बावजूद प्रदेश में पिंकी व ममता हत्याकांडों की सीबीआई जांच नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरोला में दो किशोरियों के साथ बलात्कार के बावजूद उन्हें डेढ़ साल बाद भी न तो मुआवजा मिला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले कि प्रदेश सरकार ने 72 सरकारी वकीलों की सूची जारी की, जिसमें एससी, एसटी व ओबीसी आदि वर्गों को स्थान नहीं दिया गया। श्री माहरा ने भाजपा पर सनातन धर्म व हिंदूत्व के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। वह बोले कि केदारनाथ में 230 किलो सोने में से महज 23 किलो सोना होने की बात करने वाली भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मंदिर का अवशेष सोना कहां गया। उन्होंने अग्निवीर योजना का सबसे ज्यादा नुकसान को है। इसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को 4 साल की सेवा के बाद घर लौटना पड़ेगा और बिना पेंशन के। अग्निवीर को शहीद होने पर शहीद का दर्जा तक नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के संबंध में श्री माहरा ने आरोप​ लगाया कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ व आदि कैलाश मंदिरों के नियम को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि इन जगहों मंदिर के अंदर कैमरा ले जाना व फोटो लेना प्रतिबंधित है, लेकिन प्रधानमंत्री इस प्रतिबंध को तोड़ा है। एक सवाल के जवाब में श्री माहरा ने धारचूला विधायक हरीश धामी व लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने स्थानीय विधायक होने के नाते अतिथि देवो भव: के ​सिद्धांत का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के आगमन का स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार निरंकुश होकर देश व प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में विलंब के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सूची तैयार कर उनकी तरफ से पार्टी हाई कमान को भेजी गई है। हाईकमान की संस्तुति मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी।पत्रकार वार्ता में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ‘गुड्डू’, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला सेवादल अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, पीताम्बर पांडे, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments