क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में सोमवार को भाजपा सोमेश्वर मंडल ने विधायक एवं राज्यमंत्री रेखा आर्या के आवास पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया। उनके चित्र पर माला पहनाकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष खडक सिंह नेगी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखण्ड भारत, श्रेष्ठ भारत के समर्थक रहे और जनसंघ के संस्थापक थे। अखण्ड भारत के लिए उनका बलिदान हमेशा अमर रहेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैडा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, नरेन्द्र मोहन नयाल, डा. देवेंद्र जोशी, दिवान बोरा, प्रकाश भण्डारी, चन्दन बोरा, केवलानंद जोशी, विनोद मेहरा, कैलाश जोशी, दिपांशु खाती, प्रमोद कुमार, गणेश मेहरा, केवल कुमार, प्रताप सिंह, भरत भाकुनी, ललित मोहन सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


