HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से गुस्से में भाजपा

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से गुस्से में भाजपा

➤ विरोध प्रदर्शन किया, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई। भाजपा का कहना है कि विधायक मदन बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने यहां चौघानपाटा में जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने नेतृत्व में चौघानपाटा में जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। वहां, जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि देश की जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत और अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से सदैव विरोध करते रहेंगे। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उनके खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करने वालों को जनता उचित जवाब देगी। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, आनंद कनवाल, रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, मनोज तिवारी, जगत तिवारी, आनन्द भोज, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments