HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडौनी...

राइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडौनी की 100वीं जयंती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के सभागार में उत्तराखंड के गांधी नाम से विख्यात इंद्रमणि बडौनी की 100वीं जयंती ‘उत्तराखंड संस्कृति दिवस’ के रूप में मनायी गई।

राइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडौनी की 100वीं जयंती
राइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडौनी की 100वीं जयंती

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने एस.एम.सी. अध्यक्ष तरुण कांडपाल के द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश का वितरण किया। इस कार्य में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। तमाम वक्तओं ने इंद्रमणि बडौनी के व्यक्तित्व एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी को उत्तराखंड का गांधी के रूप में याद किया जाता है। इसके पीछे उनकी महान तपस्या व त्याग रही है। राज्य आंदोलन को लेकर उनकी सोच और दृष्टिकोण को लेकर आज भी उन्हें शिद्​दत से याद किया जाता है। इंद्रमणि बड़ोनी 24 दिसंबर, 1925 को टिहरी जिले के जखोली ब्लॉक के अखोड़ी गांव में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम सुरेश चंद्र बडोनी था। साधारण परिवार में जन्मे बड़ोनी का जीवन अभावों में गुजरा। उनकी शिक्षा गांव में ही हुई। देहरादून से उन्होंने स्नातक की उपाधि हासिल की थी। वह ओजस्वी वक्ता होने के साथ ही रंगकर्मी भी थे। लोकवाद्य यंत्रों को बजाने में निपुण थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments