Udham Singh NagarUttarakhand

सितारगंज ब्रेकिंग : खटीमा रोड पर मिला पक्षी का शव, बर्ड फ्लू की आशंका

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। खटीमा रोड पर एक पक्षी की का शव मिला। आशंका है कि पक्षी की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। लोगो मे बर्ड फ्लू से मौत की आशंका पर डर का माहौल है। आसपास के लोगों ने वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्सकों को सूचना दे दी है। बुधवार की सुबह खटीमा रोड पर एक पक्षी मृत मिला। शव देखकर लोगों ने वन और पशुपालन विभाग को सूचना दी। आशंका है कि पक्षी की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। इस कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच हुआ है। हालांकि अभी पक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बतादें की इससे पहले 13 जनवरी को मंडी में एक तोते की मौत हो गई थी। जबकि 24 जनवरी को ग्राम वीरेंद्र नगर के पास एक कौवा मृत मिला था। हालांकि बाद में दोनों में जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती