HomeUttarakhandDehradunबर्ड फ्लू अलर्ट : हिमाचल में मरे पक्षियों की बर्ड फ्लू रिपोर्ट...

बर्ड फ्लू अलर्ट : हिमाचल में मरे पक्षियों की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव, उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

देहरादून /शिमला। कोरोना वैक्सीन के आने पर राहत के बीच अब एक नया संकट गहराता दिखाई दे रहा है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल तक बर्ड फ्लू से दहशत फैल गई है। जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। अब उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हो चुकी है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भले ही अभी पोल्ट्री पक्षियों में कोई लक्षण नहीं दिखे हों। फिर भी पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों की संख्या में मारे गए प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही पाई गई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैम्पल भोपाल की लैब में भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट में में;बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने डैम के नजदीक मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर हरियाणा में भी हजारों पक्षियों की मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भले ही अभी पक्षियों की मौत की खबर नहीं है लेकिन प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments