HomeUttarakhandAlmoraबिंसर अग्निकांड : गंभीर हालत में कृष्ण कुमार और कुंदन दिल्ली एम्स...

बिंसर अग्निकांड : गंभीर हालत में कृष्ण कुमार और कुंदन दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट

ADVERTISEMENTS

डीएम वंदना सिंह पहुंची अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा/हल्द्वानी। ​बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में लगी आग में झुलसने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को पंतनगर एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स भेज दिया गया है। वहीं, डीएम वंदना सिंह भी आज अस्पताल पहुंची व घायलों का हाल जाना।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में लगी आग की चपेट में आने से चार वन कर्मियों की मौत हुई थी और 04 झुलस गए थे। इन सभी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको एम्स दिल्ली एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।

बिंसर अग्निकांड में झुलसे सभी लोग होंगे एयरलिफ्ट

जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसे 21 वर्षीय कृष्ण कुमार और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स भेजा दिया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल बताया कि करीब 90% झुलसे कृष्ण कुमार और कुंदन को प्राथमिकता के आधार पर एयरलिफ्ट किया गया है। उन्हें पंतनगर एयरपोर्ट से एम्स दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में कृष्ण कुमार को एयरलिफ्ट कराया गया है।

इधर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि चारों झुलसे लोगों को एक-एक कर दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर उनको पहले भेजा जा रहा है।

अपडेट — प्राप्त सूचना के अनुसार सभी चार घायलों को दिल्ली भेज दिया गया है।

बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य की वनाग्नि में झुलसे कार्मिक —

  1. कृष्ण कुमार, 21 वर्ष, पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा
  2. कुंदन सिंह नेगी, 44 साल, पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी
  3. भगवत सिंह भोज, 38 साल, पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी
  4. कैलाश भट्ट, 54 साल, पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments