HomeUttarakhandNainitalबिंदुखत्ता के फौजी का ट्रेन में छूटा कागजात-पैसों से भरा सूटकेस, RPF...

बिंदुखत्ता के फौजी का ट्रेन में छूटा कागजात-पैसों से भरा सूटकेस, RPF ने लौटाई खुशी

ADVERTISEMENTSAd

काशीपुर। व्यक्ति के अंदर मानवता अभी भी है, यहां अपनी जिंदगी की सारी जमा पूंजी लेकर लालकुआं आ रहे कुमाऊं रेजिमेंट के जवान का सूटकेस एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय ट्रेन में ही छूट गया, जबकि जवान लालकुआं में उतरा तो उसे ज्ञात हुआ कि उसका सूटकेस ट्रेन में छूट गया।

हैरान-परेशान फौजी ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कांस्टेबल वेदप्रकाश को सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत रामनगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सूटकेस छूटने की जानकारी काशीपुर के वरिष्ठ कांस्टेबल सुधीर कुमार को दी।

आगरा से रामनगर को जाने वाली ट्रेन में छूटा सूटकेस

आगरा से रामनगर को जाने वाली ट्रेन में कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान खिलाप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ट्रॉली लाईन इन्द्रानगर बिंदुखत्ता बरेली से चढ़ा था तथा वाह अपने घर आ रहा था जैसे ही ट्रेन लालकुआं में पहुंची तो वह जल्दी बाजी में ट्रेन से उतर गया। जिसके बाद उनका सूटकेस ट्रेन में ही छूट गया खिलाप सिंह द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी दी गई।

जिसके बाद उनका सूटकेस काशीपुर में जनरल कोच से रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया उधर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर में पहुंचे खिलाप सिंह ने बताया कि वह बरेली से लालकुआं अपने घर आ रहा था कि अचानक उसका सूटकेस ट्रेन में छूट गया, उन्होंने बताया कि वे भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट प्रयागराज में तैनात है।

फौजी ने जताया रेलवे सुरक्षा बल का आभार

उन्होंने बताया कि वह ट्रेन में बरेली से लालकुआं आ रहे थे, लालकुआं में उतरते समय ट्रेन में सूटकेस छूट गया। बताया कि सूटकेस में उनके अति महत्वपूर्ण उनके रिटायरमेंट के पूरे जीवन की जमा पूंजी सम्बन्धी कागजात थे। इधर रेलवे सुरक्षा बल ने पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद उपरोक्त सूटकेस को वास्तविक व्यक्ति को सौंप दिया। जिसके बाद फौजी ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार जताया।

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर हुआ बीचो बीच गड्ढा, जलभराव से घरों में घुसा पानी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments