HomeCrimeरुद्रपुर ब्रेकिंग : बाइक चोर गिरोह ऐसे चढ़ा पुलि के हत्थे, चार...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : बाइक चोर गिरोह ऐसे चढ़ा पुलि के हत्थे, चार युवकों से चुराई गई पांच बाइकें बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला उसके हाथ छोटे मोटे उठाइगिरे नहीं बल्कि बाइक चोर गिरोह के तार आए हैं। अभियुक्तों को थाने पर ले जाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा रुद्रपुर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की गई।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल था शिवालिक नगर में ट्रांसपोर्टर से लूट में शामिल —एसएसपी नैनीताल, सीएनई की खबर पर ऐसे लगी मोहर
थाने पर जाकर पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्तों द्वारा 4 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करवाई गयी व घटना में संलिप्त 2 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल थाना रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमें से संबंधित है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह बनाकर काफी समय से रुद्रपुर व जनपद उधम सिंह नगर के अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाएं कारित कर रहे थे। इनके विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत हो चुके हैं।

हल्द्वानी न्यूज : एक हादसा और मौत के जाल में परिवार


गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों में रम्पुरा क्षेत्र का रहने वाला रितिक पुत्र पप्पू , यहीं का रहने वाला पवन पुत्र राम नारायण, इसी मोहल्ले का गोविंद पुत्र ओमप्रकाश और रम्पुरा का ही अजय दिवाकर पुत्र टीकाराम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments