HomeAccidentबिग ब्रेकिंग — अल्मोड़ा : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, अस्पताल...

बिग ब्रेकिंग — अल्मोड़ा : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मार्ग में मनीआगर से कुछ आगे फुलाड़ी के पास एक बाइक व बोलेरो की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।​ जिसे उपचार के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनुवानौला निवासी नारायण सिंह की यहां मोबाइल शॉप है। वह आज अल्मोड़ा किसी काम से गया था। लौटते वक्त फुलाड़ी के पास उसकी बाइक संख्या एचआर 26सीडी/7167 सड़क पर खड़े सरकारी वाहन बोलेरो संख्या यूके 07जीए/0175 से जा टकराई और वह बाइक समेत सड़क पर रपट गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में वह कुछ देर पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अल्मोड़ा के जिला अस्पताल निजि वाहन से ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके सर व पांव में गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। इधर पटवारी कृपाल बेलवाल ने बताया कि यह बाइक सड़क पर खड़े वाहन पर टकराई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments