HomeAccidentयहां 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बाइक, 02 गंभीर, हल्द्वानी...

यहां 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बाइक, 02 गंभीर, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

📌 घायलों का बचाने भारी बारिश में भी शिप्रा नदी में उतरी रेस्क्यू टीम

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। भवाली क्षेत्र अंतर्गत गरमपानी फ्रॉग कैंप (Frog Camp) के पास एक बाइक असंतुलित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में स्थित शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में गिरी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को बाइक संख्या UP 27 BD 9173 में सवार दो युवक असंतुलित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी खैरना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिनस्थ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम व स्थानीय जनता के लोगों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
घायलों का बचाने भारी बारिश में भी शिप्रा नदी में उतरी रेस्क्यू टीम

यूपी के हैं दोनों घायल, हालत गंभीर

लगातार हो रही भारी बरसात में भी 100 मीटर गहरी खाई के बाद शिप्रा नदी में टीम उतरी। जिसके बाद दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक बृजभान यादव पुत्र रामलाल उम्र 28 वर्ष व अनुज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव उम्र 26 वर्ष को गहरी खाई से सकुशल निकाला गया। दोनों जखियाकला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी गरमपानी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे यह लोग

इधर चालक बृजभान यादव द्वारा पूछने पर बताया कि वह शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे। अत्यधिक बरसात के कारण अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल राजेंद्र सती, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, कांस्टेबल जगदीश धामी एसडीआरएफ टीम मौजूद रहे।

कल रामनगर में लगेगा स्वरोजगार कैम्प, ऐसे उठाएं विभिन्न योजनाओं का लाभ Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments