खुखरी लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा, हुआ गिरफ्तार और भेजा जेल

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। यहां क्वारब चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक खुकरी लेकर घूमता पाया गया। जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।…

खुखरी लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। यहां क्वारब चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक खुकरी लेकर घूमता पाया गया। जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खुखरी लेकर घूम रहा था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी कवारब क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक युवक नाजायज रूप से खुखरी लिए घूमता मिला। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से एक अदद नाजायज रूप से रखी खुखरी बरामद हुई।

गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जगदीश चंद्र आर्य पुत्र गोधन राम सलकुली ग्राम बड़ीबांज थाना भवाली जनपद नैनीताल का निवासी है। उसके कब्जे से एक अदद नाजायज खुकरी बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बालकृष्ण आर्य (चौकी प्रभारी कवारब), कांस्टेबल आनंद राणा व गोपाल बिष्ट शामिल रहे।

जानिए कुछ खास खुखरी के बारे में

“खुखरी” एक प्रकार का आदिवासी हथियार है जो विशेष रूप से नेपाल और भारत के हिमालयन क्षेत्रों में प्रयुक्त होता है। यह एक प्रकार की पारंपरिक छुरी होती है जिसका ब्लेड विशेष रूप से वाक, बोझपुर या बेल्ड के बीच में करीब 10 से 12 इंच तक का होता है।

खुखरी का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे कि:

युद्ध: खुखरी पहले युद्ध में आदिवासी जनजातियों द्वारा हथियार के रूप में प्रयुक्त होता था। इसका ब्लेड घातक होता है और यह आक्रमण के समय प्रयुक्त होता था।

काम: खुखरी का ब्लेड बहुत कठिन और प्रभावी होता है, इसलिए इसका उपयोग घास काटने, लकड़ी काटने, फलों को काटने और अन्य प्रकार के कामों में किया जा सकता है।

रक्षा: खुखरी को स्वायत्तता की भावना के साथ रक्षा हथियार के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है।

परंपरागत उपयोग: खुखरी को अक्सर परंपरागत और धार्मिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है, जैसे कि धार्मिक आयोजनों में या शादियों में।

खुखरी का डिज़ाइन और उपयोग स्थानीय संस्कृति, उपयोग, और आवश्यकताओं के आधार पर भिन्न हो सकता है। यह एक महत्वपूर्ण हिमालयन हथियार है जिसे कई पीढ़ियों से विरासत में पास किया गया है।

रुद्रपुर डबल मर्डर खुलासा : सनकी आशिक महिला से करता था एक तरफा प्यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *