HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : मिनी बस से भिड़ी बाइक, 01 की मौत, 02...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मिनी बस से भिड़ी बाइक, 01 की मौत, 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

मिनी बस की बाइक से हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गम्भीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में आज सोमवार तड़के सुबह घटित हुई है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले तीन युवक रानीपुर अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। यह लोग अपनी स्प्लेंडर बाइक से बहादराबाद बाईपास से कुछ आगे ही पहुंचे थे कि सामने से आती मिनी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। जिसके बाद बोना 24 साल पुत्र सोमपाल निवासी शकरपुर पुरकाजी की मौत हो गई। वहीं गुरुदयाल पुत्र शिवराम एवं सुमित पुत्र सुखबीर गम्भीर रूप से घायल हो गये।

सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी बस चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments