HomeAccidentBike Accident, Almora : खाई में जा गिरी अनियंत्रित बाइक, पति-पत्नी गंभीर

Bike Accident, Almora : खाई में जा गिरी अनियंत्रित बाइक, पति-पत्नी गंभीर

ADVERTISEMENTS

Bike Accident : सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां चौखुटिया तहसील अंतर्गत सिमलखेत (Simal Khet, Chaukhutiya) में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार चौखुटिया के ग्राम वेतन धार निवासी मुकेश थापा (40 वर्ष) पत्नी मंजू (38 वर्ष) के साथ बाइक से गढ़वाल के लिए निकले थे। अचानक सिमलखेत के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

इस बीच शोर सुनाई देने पर स्थानीय लोग मदद को दौड़े। सिमलखेत के ग्रामीणों ने स्ट्रेचर की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से चौखुटिया सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि पर्वतीय मार्गों में आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मार्ग पर इससे पूर्व भी कई Bike Accident की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।

CLICK – IPS Ram Chandra Rajguru बने अल्मोड़ा के एसएसपी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments