​राजग प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत बिगड़ी, दिल्ली ले जाने की तैयारी

सीएनई डेस्क राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन राजग के प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पटना के…

सीएनई डेस्क

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन राजग के प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से उन्हें दिल्ली के एम्स भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव के बेट तेजस्वी यादव ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। ज्ञात रहे कि लालू यादव रविवार को पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया था। राजग प्रमुख लालू यादव के कंधे की हड्डी टूट चुकी है और वह पूर्व से ही कई गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं। उनके फेफड़ों में भी पानी भर चुका है। फिलहाल वह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां से उन्हें एयर लिफ्ट करते हुए दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि शाम सात बजे तक उन्हें दिल्ली ले जाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *