HomeBreaking Newsहल्द्वानी: बालाजी मोटर्स शोरूम में बड़ी चोरी, तीन एक्टिवा स्कूटी गायब

हल्द्वानी: बालाजी मोटर्स शोरूम में बड़ी चोरी, तीन एक्टिवा स्कूटी गायब

ADVERTISEMENTS

CCTV खंगाल रही पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित दोपहिया वाहन शोरूम बालाजी मोटर्स में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी समेत कई कीमती स्पेयर पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है, जिसकी मदद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाजी मोटर्स के मालिक राजेश बंसल ने इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

स्टॉक मिलान के दौरान सामने आई चोरी

शोरूम मालिक राजेश बंसल ने बताया कि 12 दिसंबर को जब वह शोरूम पहुंचे तो उन्होंने वाहनों और स्पेयर पार्ट्स के स्टॉक का नियमित मिलान कराया। इस दौरान तीन एक्टिवा स्कूटी कम पाई गईं। चोरी हुई स्कूटियों के चेसिस नंबर इस प्रकार हैं —

  • ME4JK361LSD196505
  • ME4JK431JSG010119
  • ME4JK363DSW002651

इसके अलावा कई महंगे स्पेयर पार्ट्स भी गायब मिले, जिससे शोरूम में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मचारियों से पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी

चोरी का पता चलते ही शोरूम में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों की भूमिका और शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहा चोर

सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर जाता दिखाई दे रहा है। शोरूम स्वामी बंसल के अनुसार इसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों स्कूटी व स्पेयर पार्ट्स की चोरी की है। पीड़ित ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर में चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments