भारी बारिश के बीच मेढ़क पत्थर खैरना में सड़क पर आया मलबा
CNE HALDWANI/ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में लगातार भारी बारिश की सूचना है। मेढ़क पत्थर खैरना में लगातार बोल्डर और मलवा आ रहा है। नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अनावश्यक पहाड़ों की यात्रा करने से बचने और सुरक्षित रहने की अपील जारी की है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि बीते दो रोज से चल रही बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। हालांकि क्वारब के पास रोड बंद थी, लेकिन इसे वन वे कर दिया गया है। जिससे यातायात पुन: शुरू हो गया है। इसी बीच मेढ़क पत्थर खैरना के पास भी पहाड़ से भारी मलबा आ गया है।
मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालातों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद अंदेशा है कि यदि बारिश तेज हुई तो अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे कभी भी बंद हो सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।