HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : एक साल से लंबित है छात्रवृत्ति की राशि, NSUI ने...

बागेश्वर : एक साल से लंबित है छात्रवृत्ति की राशि, NSUI ने दर्ज किया विरोध

जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन और पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर : मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों को न मिलने पर छात्र राजनीति गरमा गई है। छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने छात्रवृत्ति की राशि खातों में हस्तांतरित न होने पर कड़ा आक्रोश जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कैंपस परिसर में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और विवि प्रशासन का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विरोध प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति की राशि पिछले एक साल से उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है। सरकार और प्रशासन की इस ढुलमुल नीति के कारण छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति छात्रों का हक है, जिसे रोकने का अधिकार किसी को नहीं है।

आंदोलनकारी छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने में हो रही अत्यधिक देरी के कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों के पास अगली कक्षा की फीस जमा करने, जरूरी किताबें खरीदने और अपने दैनिक शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे नहीं हैं। प्रशासन की इस लापरवाही का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है।

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के चक्कर काटे और जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखले आश्वासन ही मिले। अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे छात्रों का धैर्य जवाब दे गया है। छात्रों ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

पुतला दहन के बाद हुई सभा में छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लंबित छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में जमा नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने साफ किया कि यदि भविष्य में स्थिति बिगड़ती है या शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और छात्र नेता मौजूद रहे। मुख्य रूप से पीयूष तिवारी, छात्र संघ सह सचिव प्रेम दानू, पवन कुमार, सुप कुमार और हरीश नेगी सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी आवाज बुलंद की और एकजुटता का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments