HomeBreaking NewsBig Breaking : उत्तराखंड की युवती से गैंगरेप, पहले बनाया अश्लील वीडियो...

Big Breaking : उत्तराखंड की युवती से गैंगरेप, पहले बनाया अश्लील वीडियो फिर भाई-भतजों को परोस दी प्रेमिका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
उत्तराखंड की एक युवती के साथ काशीपुर में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। यह युवती पिथौरागढ़ जनपद की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पिथौरागढ़ की रहने वाली इस युवती ने पुलिस जो तहरीर दी है उसके अनुसार वह अक्तूबर 2020 में हरिद्वार स्थित एक फूड पार्क में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात काशीपुर निवासी जगदीश प्रजापति पुत्र प्रेम चंद्र प्रजापति से हुई। जगदीश ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इस बीच जगदीश ने कई बार उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद वह सुध—बुध खो बैठी। इस दौरानप उसके साथ युवक ने शारीरिक संबंध बनाये और वीडियो क्लिपिंग भी बना ली।

देश में कोरोना विस्फोट : 2 लाख के करीब नए केस, 24 घंटे में हजार के पार मौतें

कोरोना अपडेट : 1953 नए मरीजों के साथ एक्टिव केस की संख्या हुई 10770, 13 की मौत

इसके बाद वह यह वीडियो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जगदीश से परेशान होकर 24 जनवरी 2021 को उसने हरिद्वार स्थित एक मंदिर में उसके साथ ब्याह रचा लिया। फिर साथ रहने लगी। इस बीच वह अचानक गायब हो गया। जब उसने जगदीश को कॉल किया तो उसने अब नही मिलने व साथ नही रखने की बात कही। फिर एक रोज उसे यह पता चला कि जगदीश पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद गत 12 अप्रैल को जगदीश ने फोन कर उसे काशीपुर छतरी चौराहे पर बुलाया और फिर एक होटल में ले गया। जहां पहले से उसका भाई और दो भतीजे मौजूद थे।

Big Breaking : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द, 01 मई को तय होगी अगली तिथि

इसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। जब वह बदहवास हालत में बाहर भागने लगी तो होटल वाले ने भी गेट बंद कर दिया। काशीपुर पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 323, 504, 506 के तहत केस मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर बताया जा रहा है कि अपने बचाव में आरोपी ने भी मंगलवार को पुलिस को युवती के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात स्वीकारी है। साथ ही कहा है कि युवती का पहले से एक प्रेमी है। वह और युवती का प्रेमी ही उलटा उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह शिकायती पत्र एसएसपी हरिद्वार और काशीपुर की बांसफाड़ान पुलिस चौकी में दिया गया है।

देश में कोरोना की बड़ी उछाल, 24 घंटे में 1.85 लाख नए मरीज, 24 घंटे में मौत का आंकड़ा हुआ एक हजार के पार

योगी को कोरोना : सेल्फ आइसोलेशन में हैं सीएम योगी, सभी कार्य कर रहे वर्चुअली संपादित, 5 मार्च को ली थी कोरोना की पहली डोज

Big Breaking : अल्मोड़ा में फटा कोरोना बम, एक साथ 41 कोरोना पॉजिटिव, तमाम मोहल्लों में संक्रमण की चपेट में नागरिक

सल्ट उप चुनाव : भाजपा प्रत्याशी जीना ही नही नए सीएम तीरथ सिंह रावत की प्रतिष्ठा भी दांव पर, कल 15 अप्रैल को करेंगे जनसभा को संबोधित, प्रथम आगमन की जोरदार तैयारियां

Almora : दुकान परचून की और धंधा अवैध मदिरा का ! पुलिस ने कलमठ से ढूंढ निकाली छह पेटी शराब

Almora : अग्निशमन दिवस पर 66 शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली

Almora Breaking : ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने किया मेड‍िकल शॉप्स का औचक निरीक्षण, लाइसेंस व अन्य मानकों की जांच, दिए सख्त दिशा—निर्देश

रानीखेत में चेतना दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments