HomeUttarakhandAlmoraएसएसपी कार्यायल के वाचक भूपेंद्र बृजवाल का यूएस नगर तबादला, भावभीनी विदाई

एसएसपी कार्यायल के वाचक भूपेंद्र बृजवाल का यूएस नगर तबादला, भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वाचक के पद पर तैनात निरीक्षक भूपेंद्र बृजवाल का स्थानान्तरण जनपद उधम सिंह नगर के लिए होने पर यहां एसएसपी कार्यालय में उन्हें भावभनी विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा आज सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में निरीक्षक बृजवाल (वाचक, एसएसपी अल्मोड़ा) के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा उनके जनपद अल्मोड़ा में कर्तव्यनिष्ठता, सहज एवं सरल व्यवहार एवं धैर्य के साथ कार्य करने के अनुभवों का बखान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी द्वारा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्थानान्तरण पर जा रहे निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल को शुभकामनाओ के साथ, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक योगेश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार, प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी, आशुलिपिक महेश सिंह, पीआरओ हेमा ऐठानी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक अयूब अली, उनि दीपा बिष्ट, प्रधान लिपिक पुष्पा भट्ट, प्रहलाद राम, आंकिक विशाल सिंह सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments