👉 पेपर लीक प्रकरण के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां जिला कांग्रेस कमेटी ने आज शुक्रवार को पेपर लीक मामले को लेकर गांधी पार्क में धरना देकर विरोध दर्ज किया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा के सत्तारूढ़ रहते युवा वर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित है। आरोप लगाया कि धामी सरकार में सबसे ज्यादा युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जिस तरह से भाजपा के शासन में पेपर लीक हो रहे हैं और इन मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता पाई जा रही है, उससे स्पष्ट है कि पेपर लीक करने वालों को भाजपा का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र साह, पीताम्बर पाण्डेय, दीपक कुमार, अरविन्द रौतेला, गोविन्द मेहरा, अम्बीराम आर्य, दीप डांगी, कुंदन रौतेला, नारायण पाण्डेय, बलवंत बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी नवाज़ खान, नरेंद्र बनोला, भैरव गोस्वामी, दानिश कुरैसी, रमेश भाकुनी, दीपक, इसरार अहमद, बृजेश पाण्डेय, राधा बिष्ट, जया जोशी, विपुल कार्की, हर्ष कनवाल, देव कनवाल अजित कार्की, जगदीश तिवारी, सुशील साह, दीवान सिंह, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, धीरज गैलाकोटी, शशांक माहेश्वरी आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

