HomeUttarakhandAlmora11 फीट लंबे किंग कोबरा से भिड़ने जा पहुंचा भोटिया कुत्ता, देखिए...

11 फीट लंबे किंग कोबरा से भिड़ने जा पहुंचा भोटिया कुत्ता, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। King Cobra VS Bhotia Dog : कहा जाता है कि पहाड़ों की शान भोटिया कुत्ता इतना खूंखार और निर्भीक होता है कि जरूरत पड़ने पर गुलदार और बाघ से भी भिड़ जाता है, लेकिन तब क्या हो जब एक भोटिया कुत्ते का 11 फीट लंबे किंग कोबरा से सामना हो जाये। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत सल्ट विकासखंड के बासुआ गांव में हुआ। यहां बीते दिनों एक विशालकाय किंग कोबरा आवासीय परिसर में घुस आया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

किंग कोबरा के दाखिल होने की सूचना सबसे पहले घर—आंगन की पहरेदारी कर रहे भोटिया कुत्ते ने भौंक—भौंक कर सबको दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने वन विभाग को भी सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर संजीव परोड़िया

स्नेक कैचर संजीव परोड़िया मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इधर सर्प विशेषज्ञ संजीव ने बताया आम तौर पर गर्म इलाके किंग कोबरा का निवास स्थान हैं। कार्बेट पार्क में आए दिन किंग कोबरा नजर आते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्बेट पार्क से ही किंग कोबरा इससे सटे सल्ट के बासुआ गांव तक पहुंचा होगा।

ज्ञात रहे कि बीते कई दिनों से बासुआ गांव की गोशालाओं और घरों में किंग कोबरा नजर आने से लोगों में काफी खौफ था। कोबरा के रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

वायरल वीडियो में भोटिया कुत्ते और किंग कोबरा का सामना

इधर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि विषधर किंग कोबरा से टक्कर लेने दो बार भोटिया कुत्ता पहुंचता है, लेकिन लोगों द्वारा शोर मचा कर कुत्ते को वहां से भगा दिया जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि लोगों की नजर इस किंग कोबरा पर नहीं पड़ती तो संभवत: भोटिया कुत्ता किंग कोबरा से भिड़ जाता। जिसका परिणाम भयानक भी हो सकता था, क्योंकि किंग कोबरा सांप का जहर एक हाथी तक की जान ले सकता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments