HomeBreaking Newsब्रेकिंग रानीपोखरी : भोगपुर निवासी 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम

ब्रेकिंग रानीपोखरी : भोगपुर निवासी 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित भोगपुर, देहरादून निवासी एक 50 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज की मंगलवार रात मौत हो गई। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि भोगपुर,देहरादून निवासी 50 वर्षीय पुरुष को बीती 21 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था, जो कि कोविड निमोनिया, हाईपरटेंशन व किडनी संबंधी बीमारियों से ग्रसित था। संस्थान में भर्ती के बाद उनका कोविड सेंपल लिया गया,जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसे संस्थान के कोविड वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था, मंगलवार रात उपचार के दौरान इस मरीज की मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments