HomeUttarakhandAlmoraखेल—खिलाड़ी : सबसे तेज दौड़े भजन और पूनम, वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का...

खेल—खिलाड़ी : सबसे तेज दौड़े भजन और पूनम, वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बागेश्वर डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। 5 हजार मीटर की दौड़ में भजन व 3 हजार मीटर की दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने दोनों विजेताओं को पुरस्कृत किया। इन दो दिन में कॉलेज में 30 से अधिक प्रतियोगिताएं हुईं।

कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित 5000 मीटर की बालक वर्ग में भजन सिंह प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय तथा सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 3000 बालिका वर्ग की दौड़ में पूनम प्रथम, सरिता द्वितीय तथा निशा तृतीय रही। प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि छोटी प्रतियोगिता बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए सीढ़ी का काम करती है, इसलिए खिलाड़ियों को हर प्रतियोगिता को गंभीरता से लेना चाहिए। जो जीते हैं उन्होंने निश्चित तौर पर अधिक मेहनत की होगी। जो रह गए हैं वह जीते खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। निर्णायक की भूमिका निर्णायक महिपाल गड़िया, धमेंद्र बोरा, ओमप्रकाश आदि ने निभाई। इस मौके पर संजय टम्टा, डॉ. भगवती नेगी आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments