HomeUttarakhandNainital'झूठी' विवाद : भगत आए कांग्रेस सेवादल के निशाने पर

‘झूठी’ विवाद : भगत आए कांग्रेस सेवादल के निशाने पर

हल्द्वानी। उत्तरप्रदेश सरकार में भी कई पदों में रहने के बाद, उत्तराखंड की वित्तमंत्री, काबिना मंत्री अब प्रदेश की नेताप्रतिपक्ष का कार्य संभाल संभाल डॉ.इंदिरा ह्रदयेश को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा झूठी बताने पर कांग्रेस सेवादल भी मैदान में कूद गया है। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष इंद्र सिंह राजपूत ने कहा है कि डा. ह्दयेश से उत्तर प्रदेश के मंत्री भी आदर के साथ बात करते हैं और उनके अनुभव से बहुत कुछ सीखते हैं। यही नहीं प्रदेश के तमाम मुख्यमंत्रियों ने भी डा. इंदिरा ह्दयेश को भरपूर सम्मान दिया। वर्तमान सीएम भी उनका वैसे ही सम्मान करते हैं।
लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें झूठा ही बता दिया। उनके इस बयान की सेवादल की ओर से निंदा की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पिता दशरथ का अभिनय करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके कुछ गुण भी जीवन में उतारने चाहिएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments