Bageshwar News: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया, जिलाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई एकता व सदभाव की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस आज सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस आज सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कर्मचारियों को सदभावना दिवस पर एकता व सदभावना बनाए रखने की दिलाई। इसके अलावा जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने शपथ दिलाई।

जिला पंचायत में सद्भावना दिवस की शपथ दिलाती जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव

मालूम हो कि 20 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण शासन के निर्देश पर एक दिन पहले सदभावना दिवस मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलायी। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना तथा लोगो में सद्भावना का संवर्धन करना है। अनेकता मे एकता भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है।

नगर पंचायत कपकोट में शपथ दिलाते नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, सीएमओ कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता टम्टा सहित जनपद के सरकारी कार्यालयों में संबंधित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद सिंह मेहता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश राम आर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उधर नगर पंचायत कपकोट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सद्भावना शपथ दिलायी गयी

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने देश के सभी धर्मों के बीच एकता, सामुदायिक समरसता औऱ शांति को बढ़ावा देने का कार्य किया। इसीलिए प्रतिवर्ष 20 अगस्त को समरसता दिवस, राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस औऱ सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस मौके पर शामली देव, गोदा, तनुज तिरूवा, कवीन्द्र मेहता, अधिशासी अधिकारी नवीन चन्द्र आदि मौजूद थे। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने ज़िला पंचायत में आंदोलन सदस्यों सहित कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, पूजा आर्या, रेखा आर्या, इंदिरा परिहार, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी सत्य प्रकाश कोठियाल, गिरीश जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी, मीना बिष्ट, महेश पाठक, हरीश पण्डा, हरीश गड़िया, रेखा आर्या, शेखर जोशी, जंगदीश जोशी संजय पांडे, गौरव चौबे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *