HomeUttarakhandAlmoraखबरदार! अगर पालतू गौवंशीय पशु आवारा छोड़े, तो चालानी कार्यवाही तय

खबरदार! अगर पालतू गौवंशीय पशु आवारा छोड़े, तो चालानी कार्यवाही तय

👉 अल्मोड़ा नगरपालिका की सख्त हिदायद, टीम ने किया निरीक्षण
👉 अब ढूंढे जा रहे दर्जनभर पशुओं के स्वामियों का नाम व पता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर में आवारा छोड़े गए गौवंशीय पशुओं के खिलाफ जल्द ही नगरपालिका चालानी कार्यवाही करने जा रही है। पालिका की टीम को निरीक्षण के दौरान नगर में एक दर्जन गौवंशीय पशु मिले, जो पालतू हैं, लेकिन आवारा छोड़े गए हैं। अब उन पर लगे टैग के आधार पर उनके स्वामियों के नाम व पते तलाशे जा रहे हैं।

नगरपालिका अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे आवारा गोवंशीय पशुओं को हटाने की कार्यवाही गतिमान है। इस बीच कुछ आवारा गोवंशीय पशुओं गौ सदन ज्योली में भेजा जा चुका है और कुछ गौवंशीय पशुओं को गौ सदन बाजपुर भेजा जाना था, लेकिन गोवंश में चल रही बीमारी के कारण फिलहाल बाजपुर गौ सदन भेजा जाना स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने कुछ गोवंशीय पशुओं के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा नगर क्षेत्र में आवारा घूम रहे गोवंश को चिन्हित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पालिका की टीम ने बीते शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस निरीक्षण में नगर में आवारा घूमते 12 गोवंशीय पशुओं को चिन्हित किया गया है, जिनके कानों में टैग नंबर लगे हैं और उनकी फोटो कर ली गई। अब उन टैग नंबरों के आधार पर पशु स्वामियों का नाम व पते की जानकारी के लिए पशुपालन विभाग को सूची भेजी है। उन्होंने बताया कि पशु स्वामियों का नाम व पता उपलब्ध होते ही पालिका द्वारा नियमानुसार संबंधित पशु स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को नगर से हटाने तथा जिन पशु स्वामियों ने अपने पशु आवारा छोड़े हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी गोवंश स्वामियों से अपील की है कि अपने गोवंश को नगर में आवारा कदापि न छोड़ें और हिदायत दी है कि पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments