HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को कुमाऊं से अलग करना जनता के साथ विश्वासघात : अमित...

अल्मोड़ा को कुमाऊं से अलग करना जनता के साथ विश्वासघात : अमित जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी के एक साल होने पर सरकार द्वारा गैरसैंण को कमिश्नरी घोषित करने का फैसला पूरी तरह गलत है। यह फैसला जनता के साथ किसी विश्वासघात से कम नही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने यह बात आज मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सरकार गैरसैंण स्थाई राजधानी के मुद्दे को भटका कर कमिश्नरी घोषित कर जनता के साथ छलावा कर रही है।
अगर सरकार वाकई में गैरसैंण और वहां की जनता का भला चाहती है तो सबसे पहले इसको जिला घोषित करना चाहिए था, जिसकी मांग आम आदमी पार्टी भी करती है। आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण मंडल बनाने और उसमें अल्मोड़ा—बागेश्वर को जोड़ने पर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा अल्मोड़ा कुमाऊँ का अभिन्न अंग है इस को कुमाऊँ से अलग कर के भी सरकार ने वहां के लोगों के साथ विश्वास घात किया है। अल्मोड़ा के बगैर कुमाऊँ मंडल की परिकल्पना भी नही की जा सकती। यह हमेशा से कुमाऊँ की संस्कृति का गढ़ रहा है और सरकार ने कुमाऊँ के लोगों के साथ—साथ यहां की संस्कृति पर भी कुठाराघात किया है। उन्होने कहा कि सरकार का गैरसैंण को कमिशनरी घोषित करने के फैसला समझ से परे है। आज तक सरकार पौड़ी में स्थाई कमिश्नर नही बैठा पाई तो गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला महज छलावे से ज्यादा कुछ साबित नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गैरसैंण को लेकर इतनी गंभीर थी तो सरकार को पहले गैरसैंण को जिला घोषित करना चाहिए था, लेकिन इसे कमिश्नरी घोषित कर सरकार ने यहां की जनता के साथ भी विश्वासघात भी किया है। सरकार को एक साल से ज्यादा का समय गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए हो गया लेकिन यहां सरकार अभी तक प्रशासनिक अमले को नहीं बैठा पाई जबकि सरकार को पहले यहां के इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों को बैठाकर इसे जिले बनाकर इसकी शुरुवात करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से पूरा प्रदेश हैरान है और इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रही है। प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, अखिलेश टम्टा, नंदन लाल साह, जगमोहन फर्तयाल, रोहित सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments