HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव पर व्यापारी ने उठाए...

सितारगंज : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव पर व्यापारी ने उठाए सवाल, चुनाव रद्द करने की मांग

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। नगर के व्यापारी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर कई सवाल उठाए हैं। व्यापारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव रद्द करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

नगर के जेल कैम्प रोड निवासी व्यापारी परवेज पटौदी पुत्र अफसार पटौदी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने ठेली, फड़ और खोखे वालों को सदस्यता न देने का आदेश दिया है, लेकिन उनसे शुल्क वसूली की जा रही है। कहा है कि इनको भी सदस्यता दी जाए। मांस, मछली, स्कूल, वकील, पक्के निर्माण कार्यालय और ठेकेदार को सदस्यता न देने का नियम है। लेकिन कई वकील और ठेकेदार पक्के निर्माण न होने पर भी सदस्य हैं। इनकी सदस्यता रद्द की जाए। चुनाव में अध्यक्ष की उम्र 35 वर्ष, महामंत्री की उम्र 30 वर्ष और कोषाध्यक्ष की उम्र 25 वर्ष तय थी। जिसे बिना सूचना के बदल दिया गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने से पहले तीन वर्ष पूर्व इस्तीफा देना अनिवार्य था। लेकिन इस चुनाव में देवभूमि व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। अतः चुनाव को रद्द कर नियमानुसार चुनाव कराया जाए।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments