HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बेतालेश्वर मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, बैठक में लिये गये अहम...

Almora : बेतालेश्वर मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, बैठक में लिये गये अहम फैसले

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मासिक बैठक में तय हुआ कि आगामी सप्ताह से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु विशेष कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। जिसमें ग्राम प्रधानों से भी श्रमदान की अपील की जायेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण व रंग—रोगन का कार्य अगले माह से प्रारम्भ होगा। आगामी माह ग्राम प्रधानों के सहयोग से श्रमदान किया जायेगा, जिसमें मंदिर की सफाई आदि की जायेगी। इस हेतु भनार के प्रधान मुकेश कुमार, तलाड़बाड़ी प्रधान किशन सिंह, सैनार प्रधान अर्जुन सिंह एवं पहल प्रधान प्रतिनिधि विनोद कनवाल से सहयोग लिये जाने का निर्णय लिया गया।

समिति को विशेष सहयोग देने के लिए दीप चंद्र पाटनी, ड्रग्स एवं मेडिकल एसोसिएशन अल्मोड़ा एवं उमेश तिवारी का आभार जताया गया। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनसे दिशा—निर्देश लिया जायेगा। इस संबंध में रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदीप टम्टा, अजय टम्टा, जिला परिषद अध्यक्ष उमा बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी एवं बिट्टू कर्नाटक से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कैलाश चंद्र जोशी, दीप चंद्र पाटनी, दिनेश मठपाल, मनोज वर्मा, अभय साह, नरेंद्र लाल साह, हरिकृष्ण खत्री, राजेंद्र बिष्ट, पुष्कर कनवाल, गंगा सिंह फर्तयाल, दिनेश गोयल, नारायण सिंह कनवाल आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता कैलाश जोशी व संचालन दिनेश गोयल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments