अल्मोड़ा। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति अल्मोड़ा ने शोकसभा आयोजित कर समिति के व्यवस्थापक विजय रावत एवं समिति के सदस्य नीरज रावत के पिता गजेंद्र सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर स्व. गजेंद्र सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भगवान से प्रार्थना की गई कि वह परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में समिति के सूरज साह, दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज वर्मा, मनोज साह, नरेंद्र लाल साह, मुरारी अग्रवाल, कुंदन बिष्ट, भूपाल सिंह गढ़िया, हरिकृष्ण कपूर, हरीश सतवाल, सागर रावत, राम अवतार, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, दिनेश जोशी, बाॅबी रावत, हरीश कनवाल, पूरन चंद्र भट्ट, दिनेश मठवाल, प्रकाश बिष्ट, दीप जोशी व मदन मोहन बिष्ट आदि शामिल हुए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।