HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज को गुमानी पंत सम्मान

शुभकामनाएं : साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज को गुमानी पंत सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

📌 रंगकर्मी व साहित्य प्रेमी गदगद, विहान का सम्मान समारोह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज को सरकार द्वारा साहित्य क्षेत्र में गुमानी पंत सम्मान मिलने पर साहित्य प्रेमी गदगद हैं। विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के रंगकर्मियों द्वारा इस पर अपार हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।

लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के मुख्य सभागार में त्रिभुवन गिरी महाराज का सम्मान समारोह हुआ। समारोह में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं युवा रंगकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश बिष्ट द्वारा त्रिभुवन गिरी महाराज के लिखे लोक नाटकों पर प्रकाश डाला गया। बताया कि समय-समय पर युवा रंगकर्मियों को लेखन के क्षेत्र में महाराज द्वारा सहयोग प्राप्त होता रहता है।

नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा बताया गया कि त्रिभुवन गिरी महाराज द्वारा कई लोकगीत कई खंडकाव्य और कई लोक नाटकों की रचना की गई है। महाराज ने लोक खंड काव्य के साथ-साथ हिंदी में भी कई रचनाएं लिखी हैं।

नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पहरू पत्रिका के मुख्य संपादक हयात सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा महाराज के पुरस्कृत करना एक सराहनीय कदम है। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के महासचिव विनीत बिष्ट द्वारामहाराज के जीवन से जुड़ी हुई बातें युवा रंगकर्मियों को बताई गई। साथ ही साहित्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड सरकार का साहित्य जगत में साहित्यकारों को सम्मानित करने को सराहनीय कदम बताया गया।

नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं दिशा बाल रंग के संयोजक मनमोहन चौधरी ने बताया कि 30 वर्षों से दिशा बाल रंग कार्यशाला में बच्चों के लिए कई नाटकों एवं कई गीतों की रचना त्रिभुवन गिरी महाराज जी द्वारा की गई। साथ ही बच्चों को रंगमंच से जुड़े क्राफ्ट एवं सेट से जुड़ी हुई जानकारी भी महाराज द्वारा समय-समय पर बच्चों को दी जाती रही है। महाराज ने साहित्य के साथ-साथ उत्तराखंड की कई फिल्मों के लिए भी लेखन का कार्य किया है।

नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने महाराज से जुड़ी हुई कई साहित्य घटनाओं के बारे में युवा रंगकर्मियों को जानकारी दी। साथ ही बताया कि महाराज जी द्वारा रचित कई कुमाऊनी कविताओं को दीवान कनवाल द्वारा गया जा चुका है।

कार्यक्रम में नगर के रंगकर्मी ममता वाणी, रोहित साह, संदीप सिंह नयाल, विजय चौहान, सौरभ चम्याल, अंजलि तिवारी, रिया तिवारी, सूरज वाणी, रोहन कुमार, पूजा बिष्ट, निशा मेहरा, प्रियंका बिष्ट, हेमंत वर्मा, विक्की चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विहान संस्था के सचिव देवेंद्र भट्ट द्वारा किया गया।

अल्मोड़ा में फर्जी कागजात बना बस रहे बहारी लोगों पर रखें पैनी नजर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments