नालागढ । औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कई दिन बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है। बीबीएन क्षेत्र में लगभग 1 माह बाद बारिश हुई है । किसान काफी लंबे समय से बारिश की उम्मीद लगाये बैठे थे। धान व मक्की की फसल के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है।