HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बताए लाभप्रद खेती के मूल मंत्र ! राष्ट्रीय किसान...

Almora News : बताए लाभप्रद खेती के मूल मंत्र ! राष्ट्रीय किसान दिवस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भिकियासैंण। यहां ग्राम पंचायत नैल के मल्ली बाखली ग्राम के सामुदायिक सूचना केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की उपयोगी जानकारी दी गई।

संजीवनी संस्था रानीखेत एवं एसबीआई फाउंडेशन मुंबई द्वारा संचालित एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैल के मल्ली बाखली ग्राम के सामुदायिक सूचना केन्द्र में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग स्याल्दे के प्रमुख जय प्रकाश दीक्षित एवं एडीओ उद्द्यान विभाग सचिन सागर द्वारा कार्यक्रम में उपस्तिथ किसानों को कृषि से संबंधित मूल्यवान जानकारी दी गयी। मुख्य रूप से किसान दिवस की महत्ता, कृषि योजनाओं, कीट व कीटनाशक, जैविक क्लस्टर, जैविक खाद, कृषि औज़ार, बीज वितरण तथा किसानों की आय दोगुनी करने पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के द्वारा समय—समय मिल महत्त्वपूर्ण जानकारियों का जो लाभ किसानों को मिल रहा है उसकी प्रशंसा की गयी। साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए संजीवनी संस्था और एसबीआई फाउंडेशन का आभार जताया गया। (आगे पढ़ें)

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम मल्ली बाखली, ठडीधार और नैल के ग्रामीणों के साथ ही एसबीआई ग्राम सेवा के हेम चंद सिंह, ग्राम प्रधान रचना रवत, ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष पदम सिंह, प्रगतिशील किसान चंदन सिंह, भुवन सिंह, रघुवर सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, राजे सिंह, मोहन सिंह, भागुली देवी, गीता देवी, प्रभा देवी, मीना देवी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केएस रावत ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments