HomeUttarakhandAlmoraक्वारब डेंजर जोन में मलबा गिरने से डेढ़ घंटे जाम, यात्रियों की...

क्वारब डेंजर जोन में मलबा गिरने से डेढ़ घंटे जाम, यात्रियों की भारी फजीहत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर स्थित क्वारब डेंजर जोन में मंगलवार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक कई बार पहाड़ से मलबा गिरने के कारण सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक छोटे-बड़े वाहन हाईवे पर फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि लगातार मलबा गिरने के बाद नेशनल हाइवे विभाग की टीम ने जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से मलबा हटाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया। अधिकारियों की कड़ी निगरानी में राहत कार्य चलाया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, सहायक अभियंता के.एस. बिष्ट, अपर सहायक अभियंता जगदीश पपनै और जेनेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बताना चाहेंगे कि स्थानीय प्रशासन ने इस संवेदनशील क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद मौके पर कई लोडेड वाहन कतार में खड़े देखे गए। बताया जा रहा है कि रात के समय ट्रक और अन्य भारी वाहन चोरी-छिपे इस मार्ग से गुजर जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।

सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

जानकारी के अनुसार, इस समय क्वारब क्षेत्र में सड़क के नीचे से सीमेंट के पिलर उठाने का काम बंद पड़ा हुआ है। केवल ऊपरी सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क धंसने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारी वाहन इस मार्ग से लगातार गुजरते रहे, तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर और खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं।

यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

बार-बार मलबा गिरने और प्रशासनिक लापरवाही ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्वारब डेंजर जोन में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह भी पढ़िए — नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments