HomeBreaking NewsBreaking News : लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने महिला...

Breaking News : लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

गुरुग्राम में गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर एक बैंक मैनेजर ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला, जो पेशे से फैशन डिजाइनर है ने एक विज्ञापन के जरिये लोन हेतु बैंक मैनेजर से संपर्क किया। महिला का आरोप है कि फोन पर हुई बात के बाद वह बैंक मैनेजर से मिलने सोहाना रोड स्थित बैंक शाखा गई। वहां मैनेजर ने उसे कम ब्याज पर 15 दिन के भीतर लोन दिलवाने की बात कही। ​ ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : यहां 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत, चार घायल

इसके बाद 21 जून को उसने लोन पास होने की बात कहते हुए उसे फोन पर बैंक बुलवाया। जब वह बैंक शाखा पहुंची तो मैनेजर उसे बाहर ही खड़ा मिल गया। उसने महिला को बताया कि वह उसकी लोन वाली फाइल अपने घर भूल आया है। उसने महिला से यह कहकर साथ चलने के आग्रह किया कि फाइल में उसके हस्ताक्षर होने हैं। महिला उसकी बातों पर यकीन करते हुए बैंक मैनेजर के घर चली गई। जैसे ही वह घर में दाखिल हुई, मैनेजर ने उसे अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला का वीडियो भी बना लिया और यह बात किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इधर महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच चल रही है औ जल्द मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

अन्य खबरें

अच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से लीजिए प्रवेश, यह है प्रक्रिया….

ब्रेकिंग : हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आये चार लड़कों में एक कोसी नदी में डूब कर लापता, विगत कई घंटों से जारी है सर्च ऑपरेशन

Uttarakhand Corona Update : राज्य में बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, आज दो मौतें, 164 नए मामले

कोरोना से ठीक होने और कोविड-19 के दोनों टीके लेने के बाद अब महिला डेल्टा प्लस पॉजिटिव

सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक : रिजर्व बैंक का फैसला

दिल्ली में उत्तराखंडी समाज की तीन लड़कियों के साथ गुंडों ने की अभद्रता व मारपीट ! सरेआम रेप की धमकी, भाजपा नेता पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने 11 घंटे तक मचाई दहशत, वन विभाग के डिप्टी रेंजर, सभासद सहित 7 लोग हमले में घायल

अविश्वसनीय : सर्पदंश से गुस्साए लड़के ने जिंदा चबा डाला भारत का सबसे जहरीला करैत सांप, सही-सलामत जिंदा है लड़का, पढ़िये पूरी ख़बर…..

BREAKING: बीकाम का छात्र जंगल में फांसी के फंदे पर लटका, परिवार में कोहराम

Breaking : लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments