HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: बैंक मैनेजर की सफर के दौरान बस में संदिग्ध परिस्थितियों में...

दु:खद: बैंक मैनेजर की सफर के दौरान बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

👉 छुट्टी पर पिथौरागढ़ के पांखू से जा रहे थे घर गाजियाबाद
👉 42 किमी सफर के बाद केमू बस की सीट में मृत मिले

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पिथौरागढ़ जिले के पांखू से गाजियाबाद की यात्रा पर निकले बैंक शाखा प्रबंधक की केमू बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बस के कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चरी में रख दिया है। वह छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे।

शनिवार को पांखू से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केमू बस रवाना हुई। इस बस में पांखू एसबीआई के ब्रांच मैनेजर 37 वर्षीय सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार निवासी राजपुरा गाजियाबाद भी बैठे। करीब 42 किमी दूरी नापने के बाद वह मनकोट के पास बस में मृत मिले। बस कंडक्टर पंकज चौहान ने बताया की उनका फोन काफी देर से बज रहा था। जब उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, तो वह उनके पास उन्हें फोन उठाने के लिए कहने गए। लेकिन वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने इसकी सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया की व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments