अल्मोड़ा। चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले से नाराज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने आज यहां शिखर तिराहे में चीन के राष्ट्रपति व उसकी राष्ट्रीय ध्वज को जलाया। चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला किया, जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत बेकार नही जायेगी। देश के हर नागरिक को अब हर प्रकार के चाइनीज सामान का बहिष्कार करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विहिप मंगल सिंह बिष्ट, जिला संयोजक बजरंग दल संजय भट्ट, जिला सह मंत्री विहिप मुकेश सिंह बिष्ट, जिला गौ रक्षा प्रमुख राजेंद्र कनवाल, त्रिभुवन कबड़वाल आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।