हल्द्वानी। काठगोदाम से हावड़ा जा रही है बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं आरपीएफ ने अपने जांच प्रारंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली 0 30 20 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गौला नदी में कार्य करने वाले मजदूर की कटकर दर्दनाक मौत हो गई मृत युवक की शिनाख्त विनय गिरी पुत्र बंसी गिरी निवासी बेतिया पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन लालकुआं की ओर बढ़ी तभी उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एवं रेलवे सुरक्षा बल ने जांच प्रारंभ कर दी है। प्रथम चरण में लोको पायलट के अनुसार युवक ट्रेन के आगे तेजी से आया और आकर लेट गया जिससे यह घटना घटी। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही ।
ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी स्टेशन से जैसे ही लालकुआं को बढी बाघ, एक युवक लेट गया ट्रैक पर, दर्दनाक मौत
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

