HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आंदोलन पर जमे हैं नौ जिला पंचायत सदस्य, लड़ाई को...

Bageshwar News: आंदोलन पर जमे हैं नौ जिला पंचायत सदस्य, लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत में लंबे समय से वित्तीय अनियमितता एवं बजट के समान वितरण की मांग को लेकर चला आ रहा आंदोलन 39वें रोज भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के कारण जहाँ विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। वही दूसरी ओर योजनाओं की निविदाएं भी आयोजित नही की जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों का जिला पंचायत परिसर में 39दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठे जिपं सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्यों की जायज मांगो को लेकर उनकी अनदेखी कर अपनी जबाबदेही से बच रही है। जिस कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी तालमेल नही बन रहा है।

उन्होंने ने कहा कि आंदोलन से जहाँ जनपद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। वही स्वीकृत योजनाओं की निविदाएं भी लग पा रही है। उन्होंने कहा जी जिला पंचायत की बैठक में जो प्रस्ताव पारित हुए है। उनके खिलाफ ही अध्यक्ष द्वारा धनराशि का मनमाना बितरण किया गया। जिससे आज सदस्यों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ा है। लेकिन अध्यक्ष द्वारा उनके आंदोलन का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा किआपदा काल में जहाँ सदस्यों को अपने क्षेत्रों में राहत कार्यो के लिए ग्रामीणों को मदद को जाना था। वही जिला पंचायत अध्यक्ष की मनमानी के चलते उन्हें अपने हक की लड़ाई के लिए जिला पंचायत में धरने पर बैठना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जहां विकास के पैसे की अध्यक्ष द्वारा मनमानी कर सदन का अपमान कर रही है वही सदस्यों की जायज मांगो की अनदेखी कर सदस्यों के आक्रोश को बढ़ाने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

आज धरने पर जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, गोपा धपोला,वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, पूजा आर्या आदि बैठे। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जिला पँचायत सदस्यों से 3 बार उनके द्वारा वार्ता की गई। जितनी बार सदस्यों से वार्ता की गई, उनके द्वारा उतनी बार अलग—अलग बातें रखी गयी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments