HomeUttarakhandBageshwarविदेशी धरती पर तलवारबाजी में प्रतिभा दिखाएगी बागेश्वर की भावना

विदेशी धरती पर तलवारबाजी में प्रतिभा दिखाएगी बागेश्वर की भावना

ADVERTISEMENTS

✒️ भारतीय फेंसिंग टीम में उत्तराखंड से एकमात्र एवं पहली खिलाड़ी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले की फेंसिंग खिलाड़ी भावना टाकुली का वर्ल्ड फेंसिंग जूनियर एंड कैडेट चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता सात से नौ अप्रैल तक बुल्गारिया में खेली जाएगी। वह उत्तराखंड से फेंसिंग में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें विदेशी की धरती में उत्तराखंड का नाम रोशन करने का मौका मिला है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

वर्ल्ड जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैम्पियनशिप के भारतीय टीम की घोषणा बीते 14 मार्च को हुई। यह प्रतियोगिता बुल्गारिया में आयोजित हो रही है। भारतीय फेंसिंग टीम में हिमालय की तलहटी पर बसे गांव सूपी की रहने वाली भावना टाकुली का चयन भी हुआ है। उत्तराखंड से तलवारबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह पहली बालिका हैं। भारतीय सेना में तैनात उनके पिता प्रताप सिंह टाकुली ने बताया कि वह अंडर 17 में खेलेगी।

भावना टाकुली ने पटियाल, पंजाब से प्रशिक्षण लिया। उनके पिता सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं। वह भी सेना की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। अब वह अपने हुनर से बेटी को भी तरास रहे हैं। उन्होंने बेटी को बचपन से ही तलवारबाजी के गुर सिखाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीते वर्ष तजाकिस्तान, उजबेकित्सान में भी खेल चुकी हैं। उनके चयन पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, दीपक गढ़िया समेत तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

अल्मोड़ा : 90 लाख खर्च कर बनेगा यहां खूबसूरत मंदिर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments