HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर के कुलदीप साह गंगोला का न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में चयन

बागेश्वर के कुलदीप साह गंगोला का न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में चयन

ADVERTISEMENTS

दीपक पाठक

⏩ Hollywood Bandit Movie (डाकू) का संपादन करेंगे कुलदीप

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के निवासी 26 वर्षीय कुलदीप साह गंगोला ने अपनी प्रतिभा की बदौलत जनपद, राज्य व देश का नाम रोशन किया है। उनका न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (New York Film Academy) के लिए चयन हुआ है। वह वह हॉलीवुड बेंडिट फिल्म यानी ‘डाकू’ का संपादन करेंगे। Hollywood Bandit Movie 2022 in Netflix

⏩ उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया देश का गौरव

उल्लेखनीय है कि नगर के वरिष्ठ व्यवसायी आलोक साह गंगोला के पुत्र 26 वर्षीय कुलदीप साह गंगोला की इस उपलब्धि से पूरा जनपद अपने को गौरवान्वित कर रहा है और परिजन खुशी से गदगद हैं। आज उत्तराखंड के इस लाल को किसी हॉलीवुड फिल्म के संपादन का मौका मिला है, जो कि एक बड़ी बात है। तमाम लोग कुलदीप के परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानिये कुलदीप साह गंगोला की शैक्षिक योग्यता

कुलदीप की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि और इंटर सेंट जोसफ नैनीताल (St. Joseph’s Nainital) से हुई। इसके बाद उन्होंने फैट इंटरशिप फोटोग्राफी कोर्स किया। डाक्यूमेंट्री से न्यूयार्क फिल्म अकादमी (New York Film Academy) में पढ़ाई की। ढ़ाई वर्ष में पढ़ाई के दौरान उसी कालेज में प्रशिक्षक तथा एक वर्ष के बाद वह प्रोफेसर बने। यहां वह फिल्म मेकिंग, एडिटिंग, स्टोरी टेलिंग (Film Making, Editing, Story Telling) आदि सीखाने लगे। यहीं से उन्होंने नेट फ्लिक्स (Netflix) में हालीवुड में प्रवेश किया है। अब वह हालीवुड की बेंडिट मूवी (Hollywood bandit movie) का संपादन करेंगे।

संक्षेप में कुलदीप का सफर –

✒️ 2014 SEM कक्षा 12 वीं पास

✒️ 2017 क्राइस्ट कालेज पास

✒️ 2019 न्यूयार्क फिल्म अकादमी में प्रोफेसर

✒️ संपादन, दस्तावेजी, उत्पादन, पटकथा और फिल्म निर्माण (Editing, Documentary, Production, Screenplay and Filmmaking) में पठन-पाठन किया।

✒️ एनवाइएफए में बीएफए और एमएफए डिग्री हासिल की (BFA and MFA Degrees at NYFA)

✒️ 2021 प्रोफेसर, अमेरिकन ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट (एजीआइ) American Graphics Institute (AGI) में मास्टर कक्षाओं का संपादन किया।

✒️ 2021-2022 ब्राज़ीलियाई प्रोडक्शन हाउस ब्रासील पैरेलो, सिनेमैटोग्राफर नेटफ्लिक्स डाक्यूमेंट्री (Brazilian Production House Brasil Parello, Cinematographer Netflix Documentary)

Ghost Village Of Himalaya Documentary

कुलदीप ने 16 जनवरी 2019 को घोस्ट विलेज आफ हिमालया डाक्यूमेंट्री को लांच किया। जिसकी काफी सराहना हुई। यह डाक्यूमेंट्री के लिए उन्होंने अपना शहर चुना और लोगों ने अंग्रेजी और हिंदी में डाक्यूमेंट्री देखी।

IAS Success Story – जानिये, कौन हैं बागेश्वर की नव नियुक्त DM Anuradha Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments