Breaking: आईआईटी रूड़की में कोच बनी बागेश्वर की बेटी हेमा कोरंगा

0

—ताइक्वांडो के साथ बैडमिंटन में भी बनाई साख
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की होनहार युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी हेमा कोरंगा का परिश्रम व मेहनत के बल पर आईआईटी रुड़की में कोच के पद पर चयन हो गया है। हेमा ने बचपन से लगातार खेल में अनुशासन, मेहनत और लगन के बलबूते कई पड़ाव पार किए।


ADVERTISEMENTS

अनुशासन, मेहनत व लगन के बूते पाया मुकाम

गौरतलब है कि हेमा ताईक्वांडो की अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। हेमा ने एलएनआइपी ग्वालियर से खेल में बैचलर व मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। बैंग्लौर से बैडमिंटन में डिप्लोमा कर वर्तमान ने पीएचडी कर रही हैं। हेमा आल इंडिया स्तर की अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी है। हेमा की इन उपलब्धियों में उनके माता, पिता व गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है। उसकी मेहनत रंग लाई और उसका एक जाने—माने संस्थान आईआईटी रुड़की में कोच के रूप में चयन हुआ है।

उच्च स्तर की पढ़ाई के साथ खेल में मनवाया लोहा

उनकी इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो परिवार, बैडमिंटन परिवार बागेश्वर ने हर्ष जताया है। उनके चयन पर कोच कमलेश तिवारी, किरन नेगी, ताइक्वांडो संघ से सीवीएस बिष्ट, डीएस परिहार, अनिल कार्की, संजय वर्मा, बैडमिंटन संघ से सुरेश खेतवाल, विपिन कर्नाटक आदि ने खुशी जताई है।

काठगोदाम से देहरादून के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में पांच दिन चलेगी ये ट्रेन

ADVERTISEMENTS