![बागेश्वर : शराब पीकर चला रहा था वाहन, गिरफ्तार](https://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/drink-drive.jpg)
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नशा करना एक वाहन चालक को महंगा पड़ा। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसे गिरफ्तार किया है। वाहन सीज कर दिया है। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया है।
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, कुछ चालक यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। जिन पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। चेकिंग अभियान में बैजनाथ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे बिमोला निवासी चालक कृष्ण कुमार पुत्र खीम राम को गिरफ्तार किया है। वाहन के कागज आदि भी नहीं थे। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि आरोपित चालक का एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।