HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : भाजपा मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने किया पुतला...

बागेश्वर : भाजपा मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। उत्तराखंड विधान सभा में बजट सत्र के दौरान सदन में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अमार्यादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी करतूथ किसी से छिपी नहीं है।

शुक्रवार को भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। उनके बयान पहाड़ विरोधी है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है वह पहाड़ के लोगों की कुर्बानी से ही मिली है। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल, सीएम व प्रदेश रसरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र परिहार,भगत रावल, बलबंत बिष्ट, किशन गिरी, कुंदन गिरी, हरीश त्रिकोटी, फिरोज खान, राजेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, राहुल बाराकोटी, बसंत नाथ, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।

उधर कपकोट ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट द्वारा शुक्रवार को विधानसभा सत्र में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के प्रति जिस प्रकार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया उसके विरोध में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपजिलाधिकारी कपकोट के माध्यम से महामहिम राज्यकाल ज्ञापन भेजकर मंत्री को तत्काल मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान

ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गड़िया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी एड चामू सिंह देवली,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविन्द बिष्ट प्रवीन ऐठानी छात्र संघ अध्यक्ष गणेश कोरंगा, दर्शन दानू आदि मौजूद थे ।

उत्तराखंड सरकार को भंग करें मोदी व नड्डा

बागेश्वर। प्रेम चंद अग्रवाल के बयान पर सवाल संगठन ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि पहाड़ की इस बेइज्जती के बाद वर्तमान उत्तराखंड सरकार को एक मिनट के लिए भी बने रहने का अधिकार नहीं बचा है। यदि पहाड़ के प्रति थोड़ा भी सम्मान नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा में है तो उत्तराखंड सरकार को भंग कर जनता से माफी मांगे। विधायकों से भी पूछा हैकि इतनी जघन्य गाली सुनने के बाद भी वह चुप क्यों बैठे हैं। मुख्यमंत्री भी इस गाली का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments