HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट व कठपुड़िया क्षेत्र में दो महिलाओं ने गटका...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट व कठपुड़िया क्षेत्र में दो महिलाओं ने गटका सल्फास, मौत

बागेश्वर। कपकोट और कठपुड़िया क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में दो महिलाओं की विषपान के कारण मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा करवा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हुई। मिल रही जानकारी के अनुसार कपकोट के पनोरा गांव निवासी 50 वर्षीय आनंदी देवी को कल विषपान के बाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में कठपुड़िया छीना क्षेत्र के पालडीछीना गांव में 52 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने भी सल्फास खा लिया था। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि दोनों महिलाओं ने सल्फास खाया था। यह घटना कल देर सायं की हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments