HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 05 हजार का इनामी 'सूर्या' गिरफ्तार, लंबे समय से था...

बागेश्वर : 05 हजार का इनामी ‘सूर्या’ गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस समेत कई मामलों में पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत बागेश्वर को नशा व अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके ने जिले के पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जिसमें कोतवाली बागेश्वर में विभिन्न अपराधों में वांछित द्वारसों निवासी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र आन सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये थे। गिरफ्तार ना हो पाने के कारण न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध NBW जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम की घोषणा की गयी थी। टीम ने ताकुला रोड पौड़ीधार के निकट तपस्या होटल के समीप से आज आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी स्मैक की तस्करी में कई समय से सक्रिय है जिसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में पूर्व से भी 04 NDPS Act के अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली बागेश्वर से अ.उ.नि. दिनेश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल पूरन चन्द्र मठपाल व कांस्टेबल नीरज वाणी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments