HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज़ : लंबित मांगों को लेकर कानूनगो संघ का तहसील परिसर...

बागेश्वर न्यूज़ : लंबित मांगों को लेकर कानूनगो संघ का तहसील परिसर में धरना

बागेश्वर। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ लंबित मांगों का निराकरण को लेकर आंदोलित है। मंगलवार को संघ ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारेबाजी के साथ तहसील परिसर में धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने कहा कि लंबे समय से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित नहीं किया जा रहा है। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन भी नहीं हो सका है। उन्होंने कंप्यूटर प्रशिक्षण स्टाफ की तैनाती करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन अनुमन्य कराने, तहसील अभिलेखागार के लिए बस्तावरदार, अनुसेवक की तैनाती, भत्ता, रिक्त पदों पर पटवारी संवर्ग से पदोन्नति, भूलेख कंप्यूटर केंद्रों में नियमित कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की मांग की।

इस मौके पर नंदन सिंह मटियानी, देश दीपक वर्मा, संजय कुमार मुनगली, शिवदत्त तिवारी, दयाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments