बागेश्वर ब्रेकिंग : कांडा का कांड/ घर में रक्त जैसे धब्बे मिले, शव निकालने के लिए डीएम की इजाजत का इंतजार, पढ़िए तहरीर

0

बागेश्वर। कांडा के मंतोली पंचायत के भटूड़ा गांव में नाबालिग लड़की के मौत की जांच करने गई पुलिस की टीम इस समय किशोरी के दादा का घर खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक कमरे में रक्त जैसे कुछ धब्बे मिले हैं। पुलिस कमरे की बारीकी से तलाशी ले रही है। इस बीच खबर है कि पुलिस ने किशोरी के शव को दफनाए गए स्थान से निकालने के लिए जिलाधिकारी को आवेदन भेज दिया है। पुलिस अब शव को निकालने के लिए एसडीएम या तहसील का इंतजार कर रही है जो जिलाधिकारी की आज्ञा पत्र लेकर गांव में आएंगे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

इस बीच पुलिस ने गांव में कुछ लोगों से पुछताछ भी की है। उधर पुलिस ने इस मामले में किशोरी की मां भगीरथी देवी की तहरीर पर पाक्सो व अन्य धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। भागीरथी देवी ने बताया है कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ जेठाई गांव में रहती है, जबकि उसकी बड़ी बेटी जो कि कक्षा 11 में पढ़ती थी वह अपने दादा लक्ष्मी दत्त कांडपाल के साथ मंतोली के भटूड़ी गांव में रहती थी। दो दिन पहले उसकी दादी उसे लेकर कांडा चिकित्सालय में गई थी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now

जहां उन्हें पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद वे शाम को घर लौट आई। इसके बाद किशोरी का पिता प्रकाश चंद कांडपाल अपने पिता के घर गया जहां उसे पूरे मामले का पता चला। तहरीर के अनुसार इसके बाद प्रकाश घर लौट आए। रात को दो बजे प्रकाश के पिता का फोन आया कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आठ जुलाई को प्रकाश ने पिता व गांव वालों की मदद से ​किशोरी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। भगीरथी देवी ने पुलिस ने नाबालिग बेटी से बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रावाई की मांग की है।

इससे पहले हमारी खबरें

ADVERTISEMENTS