HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : पुलिस लाइन के जवानों ने किया शस्त्र अभ्यास, निरोगी रहने...

बागेश्वर : पुलिस लाइन के जवानों ने किया शस्त्र अभ्यास, निरोगी रहने के बजाए गुर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

पुलिस लाइन के जवानों को मंगलवार के दिन शस्त्र का अभ्यास कराया गया। इससे पूर्व योगा की कक्षाएं चली। जवानों को सीओ ने फिट रहने के गुर बताए।जीवन को सरल और निरोगी बनाने के लिए नियमित योग, भोजन और पूरी नींद लेने को कहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शस्त्रभ्यास भी कार्मिकों के लिए जरूरी है। शस्त्रों की समय-समय पर सफाई आदि करना भी आदत बना लें। इस मौके पर शस्त्र खोलना-जोड़ना आदि का का अभ्यास कराया गया। अश्रु गैस के प्रयोग की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जवानों को स्वस्थ्य रहने के लिए रन, वाक, पीटी, योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार भी नियमित करना है। नशे की आदत भी योगाभ्यास से छूट जाएगी। नशा स्वयं के साथ ही परिवार को भी बर्बाद करता है। उन्होंने जवानों से उचित पौष्टिक आहार लेने, सकारात्मक सोच रखने को कहा। इसके अलावा निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने, साफ सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट, आरमोरर महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments